Posts

खूबसूरत वादियों की झलक

Image
पाकिस्तान की हुंजा घाटी की औरते दुनिया मे सबसे खूबसूरत मानी जाती है। ये 80 साल तक जवान दिखती है।यहां की महिलाएं 65 वर्ष की उम्र में बच्चे को जन्म दे सकती है वही पुरुष 90 वर्ष की उम्र में पिता बन सकते है सुनने में अजीब लगता है कि भूख लगे तो अखरोट, अंजीर, खूबानी खाइए, प्यास लगे तो नदी का पानी पी लीजिये, हलकी फुलकी बीमारी हो तो वहीं आसपास लगी जड़ी बूटियों से इलाज कीजिए, कहीं जाना हो तो मीलों पैदल चलिए और 120 साल का स्वस्थ जीवन गुजारिए। आम तौर पर उम्र बढऩे के साथ शहरों में रहने वाले लोगों की दवाओं की खुराक बढऩे लगती है, लेकिन कश्मीर में हुंजा घाटी एक ऐसी जगह है, जहां के लोगों को यह पता ही नहीं, कि दवा आखिर होती क्या है। यहां के लोग आम तौर पर 120 साल या उससे ज्यादा जिंदा रहते हैं और महिलाएं 65 साल की उम्र तक गर्भ धारण कर सकती हैं।  इस जनजाति के बारे में पहली बार डॉ. रॉबर्ट मैक्कैरिसन ने ‘पब्लिकेशन स्टडीज इन डेफिशिएन्सी डिजीज’ में लिखा था। इसके बाद ‘जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन’ में एक लेख प्रकाशित हुआ, जिसमें इस प्रजाति के जीवनकाल और इतने लंबे समय तक स्वस्थ बने रहने के...

क्या होता है अफ्सपा ?AFSPA ?

चर्चा में क्यों? हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के नौ में से तीन जिलों से विवादित अफस्पा कानून आंशिक रूप से हटा लिया गया है। हालांकि यह कानून म्यांमार से सटे इलाकों में लागू रहेगा। यह कदम राज्य में कानून लागू होने के 32 साल बाद उठाया गया है। ग़ौरतलब है कि पिछले साल मार्च में अफस्पा कानून को मेघालय से पूरी तरह हटा लिया गया था। इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें ये वायदा किया गया है कि अगर कांग्रेस सत्ता में वापसी करती है तो आर्म्ड फोर्स स्पेशल पॉवर एक्ट यानी AFSPA में संशोधन किया जाएगा। AFSPA क़ानून की ऐतिहासिकता भारत में सबसे पहले अंग्रेज सरकार ने भारत छोड़ो आंदोलन को कुचलने के लिए 1942 में अफस्पा को एक अध्यादेश के जरिए लागू किया था। आज़ादी के बाद साल 1947 में तात्कालिक अशांत स्थितियों से निपटने के लिये इसी अध्यादेश के प्रावधानों के मुताबिक़ चार अलग-अलग अध्यादेश लाए गए थे। साल 1948 में केंद्र सरकार ने इन चारों अध्यादेशों को मिलाकर एक समग्र सशस्त्र सेना विशेषाधिकार कानून बनाया। बाद में इस कानून को भारत सरकार ने 1957 में निरस्त कर दिया था और 19...